जनपद चंदौली।“उद्योग लगाने के लिए मिलेगा 10 लाख रुपये तक का ऋण”मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर : गिरजा प्रसाद।

चंदौली,


जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत स्थानीय बैंकों के माध्यम से अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।


उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु खादी ग्रामोद्योग विभाग चंदौली को 9 इकाइयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के अंतर्गत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत धनराशि स्वयं वहन करनी होगी।


योजना के तहत वितरित पूंजीगत ऋण पर सामान्य वर्ग के उद्यमियों को मात्र 4 प्रतिशत ब्याज स्वयं देना होगा, जबकि शेष ब्याज विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उद्यमियों के लिए वितरित ऋण पर सम्पूर्ण ब्याज विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक एवं युवतियां विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की वेबसाइट

www.upkvib.gov.in

पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


ऑनलाइन आवेदन के उपरांत उसकी हार्ड कॉपी गंगा रोड स्थित रामजी कटरा में अवस्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, चंदौली में जमा करनी होगी।


उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या होने पर इच्छुक अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, चंदौली के सीयूजी नंबर 7703006951 पर संपर्क कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *