जनपद चंदौली मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के तहत चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ₹25,000 का इनामी वांछित अभियुक्त सोनू बिन्द गिरफ्तार ।

🔷इनामिया व वांछित अभियुक्त के विरूद्ध चन्दौली द्वारा लगातार कार्यवाही जारी ।
🔷मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के तहत चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ₹25,000 का इनामी वांछित अभियुक्त सोनू बिन्द गिरफ्तार ।

चन्दौली: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत, चन्दौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार सकलडीहा पुलिस टीम ने 10 माह से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त सोनू बिन्द को आज दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिन्दुस्तान पेट्रोल पम्प लौंदा थाना क्षेत्र अलीनगर के पास से रात्रि लगभग 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
जून 2025 में थाना सकलडीहा क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने की घटना घटित हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी की गई और उसके बयानों के आधार पर मामले में धारा 87/64(2)(m) BNS व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट (POCSO Act) की वृद्धि की गई।

इनाम की घोषणा: अभियुक्त सोनू बिन्द घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10.03.2026 को ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध NBW (23.02.2026) एवं धारा 84 BNSS (03.04.2026) की उद्घोषणा भी जारी की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नाम: सोनू बिन्द पुत्र जितेन्द्र बिन्द निवासी: ग्राम किन्धौरा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डाउम्र: करीब 27 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0: 105/2025 धाराएं: 137(2), 64(2)(M), 87 BNS एवं 5(L)/6 पाक्सो एक्ट (थाना सकलडीहा, चन्दौली)।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
भूपेन्द्र कुमार निषाद थानाध्यक्ष, सकलडीहा
उ0नि0 संतोष कुमार यादव
हे0का0 सतीश कुमार यादव
का0 विकास कुमार
का0 संदीप यादव

सोशल मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक
जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *