चंदौली।ईवीएम वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

। समाचार आज कल
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने वीवीपैट गोदाम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *