चंदौली।बलुआ पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई।

चन्दौली, 10 जून 2026। न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन के क्रम में बलुआ पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना बलुआ की टीम ने वांछित वारंटी शाहमुहम्मद उर्फ बब्बल उर्फ बब्बन पुत्र स्वर्गीय बहाबुद्दीन, निवासी नैढ़ी, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 304/25 एवं अ0सं0 141/2024 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

चन्दौली पुलिस द्वारा वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक कमला यादव एवं कांस्टेबल गिरिजेश गिरी की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *