जनपद चंदौली ऑपरेशन वज्रपात के तहत धानापुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

समाचार आजकल।

चंदौली। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत धानापुर पुलिस ने गैंग बनाकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में रविवार को धानापुर पुलिस टीम ने ग्राम नरौली निवासी मुरेश यादव (45 वर्ष) तथा नन्द कुमार यादव (23 वर्ष) को हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर गैंग बनाकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप हैं। इनके खिलाफ थाना धानापुर में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दर्ज आपराधिक मामले

  • मुकदमा संख्या 44/2026, धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस
  • मुकदमा संख्या 90/2026, धारा 351(3), 352 बीएनएस

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन
  • उपनिरीक्षक सकलैन अहमद
  • हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार
  • कांस्टेबल सुमित गुप्ता

पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *