चंदौली पुलिस की कार्रवाई: नौगढ़ और बबुरी थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

चंदौली। जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौगढ़ और बबुरी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

नौगढ़ पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के आरोपी को दबोचा

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में नौगढ़ थाना पुलिस ने अभिसूचना संकलन एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास कुमार केशरवानी उर्फ राहुल गुप्ता (25 वर्ष) निवासी ग्राम मोनाई, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एसटी संख्या 574/24, मुकदमा अपराध संख्या 142/23, धारा 395 एवं 412 भादवि के तहत न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

बबुरी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वारंटी को किया गिरफ्तार

वहीं बबुरी थाना पुलिस ने लेवा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। यक्ष एप के माध्यम से सत्यापन करने पर वह थाना बबुरी का हिस्ट्रीशीटर (एचएस संख्या 26A) पाया गया।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त प्रहलाद सिंह (45 वर्ष) निवासी ग्राम बिठवल, थाना बबुरी, जनपद चंदौली के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चंदौली द्वारा प्रकीर्ण वाद संख्या 497/2022 (प्रमिला देवी बनाम प्रहलाद सिंह) में धारा 128 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को सीज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे, उपनिरीक्षक रामविशुन राम, उपनिरीक्षक राम अवध यादव, हेड कांस्टेबल रत्नेश पाण्डेय एवं कांस्टेबल मोहित सोनकर शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *