चंदौली: नौगढ़ और बबुरी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

चंदौली। जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगढ़ एवं बबुरी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई।

नौगढ़ थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्त विकास कुमार केशरवानी उर्फ राहुल गुप्ता निवासी मोनाई, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 142/23, धारा 395/412 भादवि से संबंधित एसटी संख्या 574/24 में वारंट जारी था।

वहीं बबुरी थाना पुलिस ने लेवा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल से जा रहे प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम बिठवल को गिरफ्तार किया। सत्यापन के दौरान वह थाना बबुरी का हिस्ट्रीशीटर पाया गया। उसके विरुद्ध परिवार न्यायालय चंदौली द्वारा प्रकीर्ण वाद संख्या 497/2022 में धारा 128 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *