चंदौली: सार्वजनिक जुआ अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस की कार्रवाई।

चंदौली। मुगलसराय थाना पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को थाना मुगलसराय क्षेत्र के छिमिया इलाके में सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मौके से 4 हजार रुपये नकद, 48 ताश के पत्ते, चार मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की थीं। इस संबंध में थाना मुगलसराय में मुकदमा संख्या 290/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसी मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मनोज गौतम पुत्र सुखराम, निवासी छिमिया, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा की गई विवेचना एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत भी चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव त्रिपाठी, कांस्टेबल राकेश यादव एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *