
समाचार आजकल।
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर, वाराणसी द्वारा रविवार को आर्य महिला डिग्री कॉलेज, चेतगंज के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जन-आंदोलन बन चुका है। आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता, जनभागीदारी और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देते हुए पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के बढ़ते उपयोग, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, मेघालय के प्रसिद्ध ‘लिविंग रूट ब्रिज’, पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव तथा भारतीय भाषाओं और संस्कृत के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक एवं एआई के उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान दूरदर्शन द्वारा कार्यक्रम के कुछ अंशों का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही बनारस के प्रसिद्ध लंगड़ा आम, बनारसी साड़ी, लाल पेड़ा, लकड़ी के खिलौने और बनारसी पान का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया, जिसने काशी की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने का कार्य किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक रहे। इस अवसर पर पूजा दीक्षित, मृदुला जायसवाल, मीना चौबे, डॉ. शशिकांत दीक्षित, डॉ. अनुराग दीक्षित, मधुप सिंह, अंजना दीक्षित, सपना सिंह, प्रेम कपूर, मनीष कपूर, विद्यासागर राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, राजेश कुमार त्रिवेदी, शशि मिश्रा, प्रमील पाण्डेय, सुधीर दुबे, पंकज चतुर्वेदी, अजय गुप्ता, अनिल तिवारी, हीरा यादव, अवनीश पाण्डेय, योगेश वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह पटेल, अनुज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रितेश श्रीवास्तव, आनंद पाण्डेय, राजीव रमन राय, राकेश गुप्ता, राजेश राय, प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।