
● मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।
● इसके बाद रोहनिया स्थित होटल लेमन ट्री में आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के पुत्र अनिमेष मिश्र के विवाह एवं आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद देंगे।
● समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
अनिमेष मिश्र वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत हैं। उनका विवाह उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी साक्षी से हो रहा है। दोनों परिवारों के बीच विवाह की रस्मों की शुरुआत इसी वर्ष जनवरी में रिंग सेरेमनी के साथ हुई थी।
● बुधवार को मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अन्य पात्र कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ करेंगे।
● मुख्यमंत्री डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि भी हस्तांतरित करेंगे।
● मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गोदौलिया से मैदागिन तक निर्धारित समय के लिए नो व्हीकल जोन लागू रहेगा। इस दौरान आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के विंध्याचल के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।