चन्दौली।ऑटो में बैठाकर टप्पेबाजी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, ₹5 हजार नकद और ऑटो बरामद।

चंदौली। थाना चंदौली पुलिस ने ऑटो में बैठाकर यात्रियों से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹5,000 नकद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट का ऑटो बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कचहरी गेट के पास एक यात्री को भ्रमित कर उसकी जेब से ₹5,000 निकाल लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रितेश मौर्य, बृजभान और दीपक उर्फ किसमिस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी करने की बात स्वीकार की। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *