नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर चकिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चंदौली। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में चकिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना चकिया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पौत्री को आरोपी मोहन प्रजापति पुत्र छेदी, निवासी वार्ड नंबर-3 शमशेर नगर, कस्बा चकिया, घर पर आया और बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ बाहर ले गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और करीब डेढ़ घंटे बाद उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चकिया पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 217/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन प्रजापति को इंटर कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त 2026 को वह नाबालिग बच्ची को उसके घर से बाहर ले गया और ऑटो संख्या UP67BT6703 में बैठाकर मोहम्मदाबाद की ओर ले गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तार आरोपी

मोहन प्रजापति पुत्र छेदी, निवासी वार्ड नंबर-3, शमशेर नगर, थाना चकिया, जनपद चंदौली।

दर्ज मुकदमा

मु0अ0सं0 217/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट, थाना चकिया, जनपद चंदौली।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, थाना चकिया
  • उपनिरीक्षक सुनील कुमार, थाना चकिया
  • रिजर्व कांस्टेबल अतुल कुमार, थाना चकिया

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बच्ची से जुड़े गंभीर अपराध के आरोपी की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हुई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *