चन्दौली में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश.

चन्दौली, 10 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों और विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक जनपद में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, युवाओं से संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान, श्रमदान, स्वास्थ्य मेले सहित कई जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड में 07 दिवसीय विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी बेहतर समन्वय और तालमेल के साथ निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि सेवा संकल्प अभियान को जनपद में भव्य एवं प्रभावी रूप से सफल बनाया जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी पारितोष मिश्रा, डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी, डीसी एनआरएलएम श्वेता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, डीपीओ आईसीडीएस राजकपूर, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *