
चन्दौली, 25 जून 2026। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इलिया पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय जेएम चकिया द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अधिपत्र के अनुपालन में अभियुक्त कौशर फारूखी पुत्र उर्घान फारूखी निवासी वार्ड संख्या-6, थाना सैयदराजा के आवास पर दबिश दी। अभियुक्त घर पर नहीं मिला। मौके पर उसकी माता शेखन खातून मौजूद मिलीं।
इसके बाद पुलिस ने दो स्थानीय गवाहों की उपस्थिति में अभियुक्त के आवास के मुख्य द्वार पर धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा की। साथ ही न्यायालय परिसर एवं रेलवे स्टेशन पर भी नोटिस चस्पा कर मुनादी की कार्रवाई पूर्ण की गई।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।