यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी।आलमपुर व चंधासी कोयला मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान ।

🔷यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी।
🔷आलमपुर व चंधासी कोयला मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान ।
🔷आज कुल 545 वाहनों के विरुद्ध रूपये 7,16,500 का जुर्माना किया गया अधिरोपित ।
🔷 विगत 10 दिवस में 3,089 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर 59 लाख 35 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया।
🔷 कोयले के ट्रक वाहन के लगातार आवागमन से सड़क पर कोयले की एक परत जमी हुई थी जिसे यातायात टीम द्वारा आज हटवाया गया।

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा आलमपुर व चंधासी कोयला मंडी एवं जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस टीम ने सड़कों पर आवागमन बाधित करने वाले और नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की। इस अभियान के दौरान आज दिनाँक 17.05.2026 को नो पार्किंग में 165 वाहनों के विरूद्ध चालान, 05 वाहनों को सीज व ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से शराब का सेवन करने वाले 01 वाहन चालक के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई सहित कुल 545 वाहनों का चालान कर 7,16,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। विगत 10 दिवस में 3,089 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर 59 लाख 35 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया।

यातायात पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बाद कल से चंदासी मंडी के सामने मुख्य सड़क पर से ट्रक वाहन को हटवाया गया व कोयले के ट्रक वाहन के लगातार आवागमन से सड़क पर कोयले की एक परत जमी हुई थी जिसे यातायात टीम द्वारा आज हटवाया गया।

ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, मादक पदार्थों एवं शराब का सेवन कर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *