Chandauli News: बलुआ पुलिस का एक्शन, अलग-अलग मामलों में वांछित 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.

न्यायालय से जारी वारंट पर पुलिस ने चारों आरोपियों को घर से दबोचा, आगे की विधिक कार्रवाई शुरू.

चन्दौली। जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में चारों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये चार वारंटी अभियुक्त हुए गिरफ्तार.

गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव और रामअवध यादव पुत्र स्वर्गीय हरिहर यादव, दोनों निवासी ग्राम महमदपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली शामिल हैं। दोनों के खिलाफ एसटी नंबर 526/2022, अपराध संख्या 16/2021 में धारा 376, 328, 313, 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

इसके अलावा अक्षय कुमार पुत्र पेबारू राम और फौजदार पुत्र पेबारू राम, दोनों निवासी ग्राम बगही, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा संख्या 1597/22 में धारा 323, 325, 504 और 506 भादवि के तहत कार्रवाई चल रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका.

वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामनारायण गिरी, मुख्य आरक्षी शिवराज मौर्या, मुख्य आरक्षी वाहिद अली और मुख्य आरक्षी संतोष यादव शामिल रहे।

बलुआ पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *