पड़ाव
रामनगर थाना अंतर्गत सुजाबाद गाँव मे ई-रिक्शा चार्जिंग के आड़ मे कफ सिरफ गोदाम का हुवा भण्डाफोड़ वाराणसी एसआईटी की टीम ने छापे मारी कर भारी मात्रा मे बरामद की अवैध रूप से कफ सिरप वही दो लोगों को हिरासत मे लेकर कार्यवाही मे जुटी।
प्रदेश भर मे इस समय चल रहे कफ सिरफ के मामले मे वाराणसी की एस आई टी की टीम ने पड़ाव सुजाबाद गाँव मे ई- रिक्शा के आड़ मे एक गोदाम मे छेपामारी कर तीस हजार अवैध कफ सिरफ बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत साठ लाख रूपये बताई जा रही है। वही दो सन्धिक्त व्यक्ति को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी क्राइम टी सरवण ने बताया की यह जमीन मनोज कुमार यादव का जो कफ सिरफ के मास्टर माइंड शुभम जायसवाल का करीबी है। मनोज यादव के जितने भी खाते है उसकी भी जाँच की जाएगी।
