जनपद चन्दौली आम जन मानस में डायल-112 की उपयोगिता एवं मिलने वाले सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के जागरुकता हेतु आयोजित किये गये नुक्कड़ नाटक।

💠आम जन मानस में डायल-112 की उपयोगिता एवं मिलने वाले सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के जागरुकता हेतु आयोजित किये गये नुक्कड़ नाटक

आज दिनांक 31.12.2025 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, यू0पी0-112 लखनऊ के निर्देशन एवं यू0पी0-112/ दिगम्बर कुशवाहा,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में यू0पी0-112 के प्रचार प्रसार हेतु यू0पी0-112 एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही आकस्मिक सेवाओं जैसे- पुलिस, फायर सर्विस , मेडिकल सर्विस, महिला पीआरवी, नाइट स्कार्ट एवं सवेरा योजना से आम -जन/जनमानस को जागरुक करने के उद्देश्य से विशेष जागरुकता अभियान के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद में दिनांक 31.12.2025 को महेन्द्र टेक्निकल, पालिटेक्निक कालेज चन्दौली, सकलडीहा तिराहा व चहनिया तिराहा पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चन्दौली पुलिस एवं पीआरवी के सहयोग से आम-जन को जागरुक किया गया ।
➡ दिनांक 31.12.2025 को जनपद में थाना चंदौली अंतर्गत महेन्द्र टेक्निकल, पालिटेक्निक कालेज चन्दौली , थाना सकलडीहा अंतर्गत सकलडीहा तिराहा व थाना बलुआ अंतर्गत चहनिया तिराहा पर नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। जिससे डायल 112 के प्रति लोगों में विश्वास की भावना जागृत हो सके तथा डायल यू0पी0-112 का सही समय पर प्रयोग कर डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से किसी भी समय सभी व्यक्तियों चाहे वह वारिष्ट नागरिक हो, दिव्यांग हो या महिला हो सुरक्षा का एहसास दिलाया जा सके और उनको पूर्ण रूप से सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए त्वरित एकीकृत आपातकालीन सेवाएं प्रदान किया जा सकें ।

नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाली टीम-
UP112 मुख्यालय लखनऊ प्रचार प्रसार टीम के नाम – निरीक्षक:फिदा हुसैन अहमद,मुख्य आरक्षी: सोनू वर्मा, आरक्षी चालक: फैसल अहमद,नुक्कड़
नाटक टीम लीडर:-सदस्य,काजल गुप्ता, रेखा तिवारी,बृजेश राजा मिश्रा, राज गुप्ता,प्रियांशु,उदयवीर सिंह,दुर्गेश तिवारी

  • एंकर: अमित शुक्ला
  • ड्राइवर: दुर्गेश तिवारी
    2.यू0पी0 112 चन्दौली -उ0नि0 बलबीर सिंह यादव,हे0का0 चन्द्रमा राम,म0का0 जानकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *