कानपुर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ स्कॉर्पियो वाहन में सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।

कानपुर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ स्कॉर्पियो वाहन में सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। प्रकरण में पत्रकार शिवबरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि यूपी पुलिस का दरोगा अमित मौर्या फरार बताया जा रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपनी शिकायत में दरोगा अमित मौर्या का नाम दर्ज कराया तो पुलिस चौकी से उसे भगा दिया गया। काफी मशक्कत के बाद एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन प्रारंभिक तौर पर उसमें पॉक्सो एक्ट की धाराएं नहीं जोड़ी गईं।

मामले में लापरवाही उजागर होने पर डीसीपी दिनेश चंद्र त्रिपाठी को पद से हटा दिया गया है, वहीं इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार फरार दरोगा अमित मौर्या की तलाश जारी है। जिस स्कॉर्पियो में वारदात को अंजाम दिया गया, वह दरोगा की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *