🔷थाना शहाबगंज पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शहाबगंज प्रियंका सिंह के कुशल नेतृत्व में मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबद मे क्रिमिनल अपील संख्या 1999/1987 सोनू व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य अभियुक्त सोनू पुत्र मेवा निवासी ग्राम कटवामाफी थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली के विरूद्ध निर्गत वारंट/ गिरफ्तारी आदेश के अनुपालन मे अभियुक्त सोनू पुत्र मेवा निवासी ग्राम कटवामाफी थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली को वारंटी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता वारंटी अभियुक्त-
सोनू पुत्र मेवा निवासी ग्राम कटवामाफी थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र करीब 58 वर्ष
अभियोग का विवरण- अपील संख्या 1999/1987 सोनू कहार व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
गिरफ्तारी का दिनांक- 29.03.2026 समय 20.00 बजे
गिरफ्तारी का स्थान– ग्राम कटवामाफी थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 प्रियंका सिंह थानाध्यक्ष थाना शहाबगंज
- उ0नि0 अंगद सिंह
- का0 राहुल यादव
- हे0का0 महेश प्रताप सिंह