चकिया कोतवाली का एडीजी वाराणसी जोन ने किया औचक निरीक्षणकानून व्यवस्था, साफ-सफाई एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।

चकिया, चंदौली।

वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया ने सोमवार को चकिया कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

एडीजी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क एवं अनुशासित रहने तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, कस्बा इंचार्ज सुनील सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *