चन्दौली।पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा थाना नौगढ का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

चन्दौली- आज दिनांक 04.04.2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा थाना नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्योंहार रजिस्टर, महिला उत्पीड़न) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा-
महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा के दौरान निर्धारित एसओपी के अनुपालन में कमियां पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ को कड़ी चेतावनी व आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

यक्ष ऐप की समीक्षा-
डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई।
सभी बीट अधिकारी यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी प्रयोग करें।
संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों एवं सत्यापन की कार्यवाही समय से ऐप पर अपडेट की जाए।
डिजिटल वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई व्यवस्था, अपराध की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्राम्या संस्था द्वारा थाना नौगढ़ में पुलिस के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को कंप्यूटर, सिलाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संस्था के सदस्यों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयबद्धता एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *