लखनऊ पेट्रोल को लेकर मची अफरा-तफरी, पंपों पर लगी लंबी कतारें – पुलिस सतर्क।

पेट्रोल को लेकर मची अफरा-तफरी, पंपों पर लगी लंबी कतारें – पुलिस सतर्क
राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में माल रोड व सीतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल को लेकर लोगों में अफवाह फैलने के कारण लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया

स्थिति को संभालने के लिए इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी पेट्रोल पंपों का जायजा लिया और व्यवस्था को दुरुस्त कराया। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और जो भी व्यक्ति अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की अपील है कि लोग घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

👉 प्रशासन अलर्ट मोड पर, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *