55वें श्री श्याम झूलनोत्सव में देशभर के नामी कलाकार बहाएंगे भजन गंगा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; shaking: 0.000000; highlight: 0; motionR: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 0; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; ispap:1; papproctime: 2026:08:13 14:03:07; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 217.19043;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

वाराणसी। श्री श्याम मंडल, वाराणसी के तत्वावधान में आगामी 15 एवं 16 अगस्त को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में दो दिवसीय 55वें श्री श्याम झूलनोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक कुमार तोदी एवं कार्यक्रम संयोजक अजय खेमका, पंकज तोदी, श्याम सुंदर गाड़ोदिया और कृष्ण बजाज ने बताया कि इस वर्ष का झूलनोत्सव विशेष और भव्य होगा। पहली बार उत्तर प्रदेश में ऐसा झूलनोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान, उड़ीसा, बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से प्रसिद्ध भजन कलाकार बाबा श्याम के श्रृंगार एवं भजन प्रस्तुतियों के लिए वाराणसी पहुंचेंगे।

आयोजकों के अनुसार बाबा श्याम के श्रृंगार के लिए चंदन, नारियल, फूल, चावल की बाली, जूट की रस्सी, मोरपंख, खजूर का पत्ता, फूल और बेल की कटोरी सहित विभिन्न सामग्री मंगाई जा रही है। कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए विशेष फूलों से श्री श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा।

देश के विभिन्न जनपदों से लगभग 20 श्याम मंडलों के 200 से अधिक श्रद्धालु झूलनोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद सर्राफ ने बताया कि झूलनोत्सव के मुख्य अतिथि श्री पवन जी झुनझुनवाला होंगे। वहीं स्वागताध्यक्ष के रूप में श्री राजेंद्र जी गोयनका एवं श्री दीपक जी बजाज मौजूद रहेंगे।

15 अगस्त की शाम भजन संध्या, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति

दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 15 अगस्त, शनिवार को शाम 6 बजे भजनों की रसधार के साथ होगा। कार्यक्रम में देश के कई प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से बाबा श्याम को रिझाएंगे। इनमें कोलकाता से सौरभ शर्मा, विवेक शर्मा, लव अग्रवाल, विकास रूहिया, कटिहार से आदर्श दीक्षित, जयपुर से सागर शर्मा तथा नजफगढ़ दिल्ली से बंटू भैया सहित कई कलाकार शामिल होंगे। इसके अलावा गुरुग्राम से वर्षा गर्ग समेत अन्य प्रसिद्ध भजन गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

छप्पन भोग के साथ होगा बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार

इस बार बाबा श्याम का अद्भुत श्रृंगार कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए बाहर से विशेष प्रकार के फूल मंगाए गए हैं। झूलनोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम को छप्पन भोग एवं विभिन्न पकवानों का सवामणी प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा।

सुंदरकांड पाठ और भंडारे का भी होगा आयोजन

कार्यक्रम संयोजक अजय खेमका, पंकज तोदी, श्याम सुंदर गाड़ोदिया एवं कृष्ण बजाज ने बताया कि शनिवार को प्रातः 8 बजे से रुद्राभिषेक तथा रविवार को प्रातः 9 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। संस्था के उपमंत्री गणेश लोहिया बंटी द्वारा भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।

संरक्षक मंडल के अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं मंत्री मनोज बजाज ने बताया कि परम श्रद्धेय गुरुवर श्री मोहन दास जी महाराज का शुभागमन भी इस झूलनोत्सव के लिए काशी की धरा पर हो रहा है।

श्री काशी धाम के संयोजक अशोक अग्रवाल एवं सचिव दीपक बजाज ने बताया कि खाटू स्थित अतिथि गृह में तृतीय तल का कार्य जल्द ही पूर्ण होने की जानकारी दी गई। वहीं मारवाड़ी समाज के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने समाज के सभी लोगों से महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया।

प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि महोत्सव में महिला शक्ति की भी पूर्ण सहभागिता रहेगी। समाज की महिलाओं द्वारा बाबा श्याम का सिंधारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं रविवार सुबह मारवाड़ी युवा मंच अरुणिम के तत्वावधान में निशान यात्रा निकालकर बाबा श्याम को निशान अर्पित किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में मंडल के प्रकाश चंद्र मोदी, महेश अग्रवाल, बंटी लोहिया, संदीप शर्मा कानू, सुरेश तुलस्यान, चंदन तोदी, बैजनाथ भालोटिया, मदन मोहन पोद्दार, अशोक अग्रवाल, कृष्ण कुमार कलवा, राजेश तुलस्यान, आनंद लोहिया, सुमन सिंघी, गोपाल अग्रवाल, विनोद नवलगढ़िया, सुशील गाड़ोदिया, महेंद्र जाखोड़िया, आलोक मोदी, अशोक कानोडिया, आनंद अग्रवाल, रिंकू, अजय यादवका, संदीप चांडक, प्रवीण माखरिया एवं संदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *