जौनपुर में युवक की हत्या के मामले में डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।

जौनपुर में युवक की हत्या के मामले में डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

आज दिनांक 03/05/2026 को वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा जनपद जौनपुर के थाना खेतासराय क्षेत्र में आजाद बिंद पुत्र राम लखन बिंद की गोली मारकर हुई हत्या के प्रकरण में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वैभव कृष्ण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर उसे तत्काल रवाना कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *