
चंदौली, 12 जून 2026। थाना चंदौली क्षेत्र में दो नाबालिग छात्रों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छात्र ने अपने एक साथी के मोबाइल फोन से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म “मीशो” के माध्यम से 250 रुपये में चाकू खरीदा था। यह चाकू 17 मई 2026 को ऑर्डर किया गया था, जो 22 मई 2026 को प्राप्त हुआ था।
पुलिस ने आरोपी नाबालिग के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि नाबालिगों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आसानी से धारदार हथियारों की खरीदारी किस प्रकार की जा रही है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा संबंधित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।