
वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति देते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर के समीप स्थित गंज शहीदा मस्जिद को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। मस्जिद परिसर के बाहर चस्पा किए गए नोटिस में 20 जून तक स्थल खाली करने का निर्देश दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने नोटिस चस्पा करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार संबंधित भूमि रेलवे की संपत्ति है और स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत इसे खाली कराया जाना आवश्यक है। निर्धारित समयसीमा के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां रेल, बस और अन्य परिवहन सेवाओं का बेहतर समन्वय उपलब्ध होगा। इसके लिए स्टेशन के आसपास की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले राजघाट क्षेत्र में स्थित अजाइब शहीद मस्जिद और उससे संबंधित मजार को भी रेलवे एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में हटाया जा चुका है। वहीं एक मंदिर संरचना को भी स्थानांतरित किया गया था।
जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत की जा रही है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। 20 जून की समयसीमा नजदीक आने के साथ इस मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
1.काशी रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत गंज शहीदा मस्जिद परिसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा चस्पा किया गया नोटिस।
2.काशी रेलवे स्टेशन को मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने की योजना के बीच गंज शहीदा मस्जिद को नोटिस जारी।
3.गंज शहीदा मस्जिद क्षेत्र में पुनर्विकास कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन की कार्रवाई, 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश।