भारतीय युवा कांग्रेस के आवाह्न पर एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी द्वारा किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु “US ट्रेड डील” के विरोध एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर “किसान न्याय सत्याग्रह” का प्रथम दिन आज वाराणसी के शास्त्री घाट पर अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ संपन्न हुआ।

किसान न्याय सत्याग्रह – प्रथम दिन

भारतीय युवा कांग्रेस के आवाह्न पर एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी द्वारा किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु “US ट्रेड डील” के विरोध एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर “किसान न्याय सत्याग्रह” का प्रथम दिन आज वाराणसी के शास्त्री घाट पर अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ संपन्न हुआ

— कार्यक्रम पूर्व में मैदागिन टाउनहाल, वाराणसी में प्रस्तावित था, किंतु प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारण कार्यक्रम स्थल को परिवर्तित करते हुए शास्त्री घाट पर आयोजित किया गया। इसके बावजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निर्धारित समय पर शास्त्री घाट पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह सत्याग्रह कार्यक्रम निरंतर प्रतिदिन 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव/प्रभारी वाराणसी माधव कृष्ण ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे जोश के साथ किसानों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

— कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों पर आधारित शांतिपूर्ण सत्याग्रह के संकल्प के साथ की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने किसानों के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल सिंह ने कहा की “US ट्रेड डील” देश के किसानों के लिए घातक साबित हो सकती है।यह समझौता भारतीय कृषि व्यवस्था को कमजोर करने एवं बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की दिशा में उठाया गया कदम है आज देश का किसान पहले से ही महंगाई, लागत वृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, ऐसे में इस प्रकार के समझौते किसानों की स्थिति को और अधिक दयनीय बना देंगे।MSP की कानूनी गारंटी किसानों का अधिकार है, जिसे किसी भी परिस्थिति में टाला नहीं जा सकता।युवा कांग्रेस किसानों की इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

महानगर अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। MSP की कानूनी गारंटी की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, किंतु सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।किसानों की आय दोगुनी करने के वादे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि किसान आज भी अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है युवा कांग्रेस किसानों के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने कहा सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के बावजूद युवा कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को जारी रखा है, जो यह दर्शाता है कि संगठन किसानों के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं है।स्थान परिवर्तन केवल एक औपचारिक बाधा थी, लेकिन इससे आंदोलन की ताकत और प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं आई है। बल्कि इससे यह स्पष्ट हुआ है कि युवा कांग्रेस हर परिस्थिति में किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। “किसान न्याय सत्याग्रह” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है।

— अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि 20 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्याग्रह को पूर्ण रूप से सफल बनाया जाएगा और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

आज प्रथम दिन के सत्याग्रह में :- प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह , महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा , मयंक चौबे ,माधव कृष्णा,मानवेंद्र मूर्ति ओझा ,धनंजय त्रिपाठी ,मो आदिल ,रोहित दुबे , ईशांक चौबे ,आशुतोष श्रीवास्तव ,अंकिता मिश्रा ,आदर्श चौबे बाबू ,ईशान पटेल ,ओम शुक्ला ,उत्कर्ष पांडेय , मो.जिशान ,सतनाम सिंह , महेश चौबे ,फ़साहत हुसैन बाबू , हसन मेहंदी कब्बन ,परवेज ख़ान ,आजाद यादव , प्रकाश शर्मा , शैलेश यादव ,आदि लोग उपस्थिति रहे ।

आपका :—
चंचल शर्मा
महानगर अध्यक्ष
महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *