
वाराणसी विकास प्राधिकरण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिनांक 14.04.2026 को उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंबेडकर जी के जीवन, विचारों एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपाध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के रचयिता थे और उन्होंने समाज में समानता, न्याय एवं अधिकारों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राज किशोर सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।