श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र के एसडीएम शंभू शरण का तबादला।

गाजीपुर में उपजिलाधिकारी बनाए गए, अरविंद त्रिपाठी संभालेंगे नई जिम्मेदारी

वाराणसी। प्रशासनिक फेरबदल के तहत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शंभू शरण का तबादला कर उन्हें गाजीपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

उनके स्थान पर अरविंद त्रिपाठी को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र का नया एसडीएम बनाया गया है। जल्द ही वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

शंभू शरण ने अपने कार्यकाल के दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, कानून-व्यवस्था और विभिन्न विकास कार्यों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण के बाद अब अरविंद त्रिपाठी पर विश्वनाथ धाम क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।

प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *