
जनता की आवाज ✍️
वाराणसी। शहर में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों और ठेकेदारों को साफ संदेश दे दिया—अब काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
⚡ इंजीनियरों पर सीधा एक्शन
सीएम ग्रिड योजना के तहत सिगरा क्षेत्र में सड़क निर्माण में भारी लापरवाही मिलने पर तीन इंजीनियरों (JE, AE, EE) को तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि (Adverse Entry) देने के आदेश जारी किए गए। महापौर ने दो टूक कहा कि गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं होगा।
⛔ 22 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, लॉटरी से होगा टेंडर
वर्ष 2023 के 22 लंबित कार्यों पर नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए। अब पारदर्शिता के लिए हर शुक्रवार और शनिवार को लॉटरी सिस्टम से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
💰 गंदगी की फोटो भेजो, ₹500 पाओ
नगर आयुक्त की नई पहल के तहत:
- सड़क पर गंदगी फैलाने वालों की फोटो भेजने पर ₹500 इनाम
- होटल, रेस्टोरेंट और चाट दुकानों के बाहर डस्टबिन अनिवार्य
- नियम तोड़ने पर पहले नोटिस, फिर जुर्माना
🌧️ मानसून से पहले अलर्ट मोड
जलभराव से निपटने के लिए:
- 30 बड़े नालों की मशीन से तलीझाड़ सफाई
- 24 घंटे में सिल्ट हटाने का आदेश
- रथयात्रा, गोदौलिया, लंका जैसे संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस
👉 बैठक में नगर निगम और जलकल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वाराणसी में अब लापरवाही पर सीधा वार—काम नहीं तो कार्रवाई तय!