प्रकाशनार्थमंडल रेल प्रबंधक ट्रेनों से रोज शराब तस्करी करायें तो कोई दिक्कत नहीं ,हम नगर वासी रोज टहलने जाए तो डी• आर• एम• को दिक्कत है- संतोष कुमार पाठक एडवोकेट।

मार्निंग वाक से रोक के विरोध में बाकले में नगर के लोगों ने फिर किया प्रदर्शन

नगर के लोगों को डी•आर• एम• द्वारा टहलने से रोक देने और यूरोपियन कॉलोनी और बाकले ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेट कर दिए जाने के विरोध में आज नगर के लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के नेतृत्व में पुनः प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि मुगलसराय मंडल में बड़े परिणाम पैमाने पर डी•आर•एम• और आर• पी• एफ• की देखरेख में शराब की तस्करी रोज की जा रही है रोज हर ट्रेन से शराब तस्करी कर बिहार ले जाया जा रही है जिससे करोड़ों का फायदा डीआरएम मुगलसराय और आफ काम आ रही है तथा इससे डीआरएम साहब को कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्हें करोड़ों रुपए रोज मिल रहे हैं परंतु अगर हम नगर के लोग बकल ग्राउंड में टहलने तो इनको दिक्कत होती है । सिर्फ शराब की तस्करी ही नहीं रेलवे स्टेशन डीडीयू से मानव तस्करी भी की जाती है जो सरेआम है इससे भी डीआरएम क्यों दिक्कत नहीं है परंतु हम रेलवे कॉलोनी में थोड़ा सा टहल लेते हैं तो इनको दिक्कत होती है । इसके अलावा आएदिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर नोटों के बंडल मिलते हैं, करोड़ों रुपए बरामद होते हैं, परंतु बरामदगी मात्र चंद रुपए की दिखाकर सारा पैसा डी•आर•एम• और आर• पी• एफ• कमांडेंट द्वारा आपस में बांट लिया जाता है तो डी•आर•एम• को कोई दिक्कत नहीं होती है । सर्कुलेट एरिया में बहुत से अवैध धनउगाही के धंधे रोज हो रहे हैं, जिसमें डी• आर• एम• और आर•पी• एफ• कमांडेंट सबका हिस्सा होता है, यह जग जाहिर है । इसको डी आर एम साहब ओर आर पी एफ कमांडेंट रोक नहीं पा रहे हैं और हम नगर के नागरिक सुबह-सुबह थोड़ी ताजी हवा लेने , टहलने हेतु बाकले ग्राउंड आ जाते हैं, तो हम लोगों को बैरिकेडिंग करके डी• आर• एम• साहब रोक रहे हैं, जो कि बिल्कुल अवैध व गलत है।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि शुरू से ही हम नगर वासी इस बाकले ग्राउंड में रोज सुबह टहलने आते रहे हैं। नगर के लोगों का जुड़ाव इस ग्राउंड से रहा है। बाकले ग्राउंड स्थित यूरोपियन कॉलोनी में नगर के लोगों के घर के ही भाई बहन यहां रहते हैं। यूरोपियन कॉलोनी के किसी कर्मचारी को नगर वासियों के मार्निंग वाक से कोई आपत्ति नहीं है। फिर भी दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अपनी तानाशाही दिखा रहे हैं ,जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के साथ नवीन पांडेय, अशोक, मनोज, विनीत कुमार, संदीप कुमार यादव, अवधेश प्रसाद ,संतोष पांडेय, आनंद कुमार, वकील खान शैलेंश कुमार, रवि कुमार, विनोद सिंह आरके सिंह, अशोक, मनोज अंचल श्रीवास्तव, राकेश पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता प्रितपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, आरके सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *