
💠 अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
चन्दौली- अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद चन्दौली के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा कस्बों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से सम्बन्धित कानूनों तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
साथ ही थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।