चन्दौली।लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता’ स्वीकार नहीं-कर्तव्य में लापरवाही पर कार्रवाई- प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय निलंबित।

जनपद चन्दौली में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही, एवं उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी क्रम में थाना मुगलसराय क्षेत्र से संबंधित प्रकरण संज्ञान में आए, जिनमें प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता परिलक्षित हुई।

निरीक्षक ना०पु० राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय, जनपद चन्दौली के थाना क्षेत्र में दिनांक 02.04.2026 को सोशल मीडिया पर शराब की दुकान बंद होने के पश्चात भी अवैध रूप से शराब बिक्री का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही नहीं की गई।
पुन: दिनांक 02.04.2026 को रात्रि में एक लूट की घटना घटित हुई, जिसके सम्बन्ध में भी उच्चाधिकारीगण को अगले दिन तक सूचना नहीं दी गयी और अनावरण में ढिलाई बरती गई।
उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्पष्ट कराना है कि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थानाध्यक्षों की प्रथम बैठक में ही उन्हें निर्देश दिए गए थे कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उन्हें दी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया था कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील बने एवं तत्काल कार्यवाही की जाय। इसके बाद भी प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय द्वारा उक्त निर्देशों के प्रति लापरवाही बरती गई।

जनपद में पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाने के लिए किसी भी स्तर पर ढिलाई को स्थान नहीं दिया जाएगा एवं कठोर कार्यवाही भविष्य में भी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *