
🔰गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से 50000/- रुपये बरामद ।
घटना-
दिनांक 07.04.2026 को आवेदिका मीनू त्रिपाठी निवासी ग्राम बैरी, थाना चकिया, द्वारा सूचना दी गई कि यू.बी.आई. चकिया से ₹1,00,000/- निकालने के बाद लगभग 03:10 बजे बस पर बैठते समय एक अज्ञात महिला द्वारा धक्का देकर उनके बैग से ₹50,000/- की गड्डी निकाल ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चकिया पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित की गई।
कार्यवाही-
चन्दौली- उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह के कुशल नेतृत्व में चकिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.04.2026 को मु0अ0स0- 83/2026 धारा-309(6)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली से सम्बन्धित अभियुक्ता शिल्पी खरवार पुत्री सीजन खरवार निवासिनी अकोढी गोला थाना अकोढी गोला जनपद रोहतास , बिहार को ब्लाक तिराहा चकिया के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से नकदी 50000/- रू0 बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया है कि बस में बैठ रही महिला के बैग में नोटो की गड्डी को देखकर लालच वश महिला को धक्का देकर उसके बैग से 50000 रु0 की गड्डी लेकर भागना चाह रही था कि थाना स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-
1.शिल्पी खरवार पुत्री सीजन खरवार निवासिनी अकोढी गोला थाना अकोढी गोला जनपद रोहतास बिहार
अपराधिक इतिहास का विवरण-
1.मु0अ0स0- 83/2026 धारा- 309(6)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
बरागदगी विवरण-
1.50000/- रुपये बरामद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2.उ0नि0 सुनील कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
3.म0का0 किरन थाना चकिया जनपद चन्दौली ।