“संविधान बचाओ, देश बचाओ” – सरकार की नीतियों के खिलाफ NSUI का मशाल जुलूस
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर NSUI उत्तर प्रदेश (पूर्वी) द्वारा “संविधान बचाओ मशाल जुलूस” का आयोजन किया जा रहा है। यह जुलूस वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों और संविधान पर हो रहे लगातार हमलों के खिलाफ एक सशक्त विरोध होगा।
NSUI का मानना है कि आज देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है और आम जनता के अधिकारों को लगातार छीना जा रहा है। ऐसे समय में युवाओं का चुप रहना देश के भविष्य के साथ अन्याय होगा।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि
“आज की सरकार संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रही है। बाबा साहेब अंबेडकर ने जिस संविधान को देश को सौंपा, उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। NSUI इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरकर आवाज उठाएगी और हर स्तर पर संघर्ष करेगी।”
NSUI सभी छात्रों, युवाओं और प्रदेशवासियों से आह्वान करती है कि वे इस जुलूस में शामिल होकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हों।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय,जिलाध्यक्ष शशांक शेखर सिंह, आशुतोष पाण्डेय,प्रियांशु, हेरम्भ,जतीन पटेल, आदि लोग उपस्थित रहे ।।
“जब-जब संविधान पर हमला होगा, NSUI सड़कों पर संघर्ष करेगी!”
जय भीम!