वाराणसी।दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया बनारस के पहले एमएसएनसीयू का किया शिलान्यस गरीब महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को मिलेगा आधुनिक सेवाओं का लाभ।


      वाराणसी समाचार आजकल:- कबीरचौरा स्थित राजकीय जिला महिला चिकित्सालय में बनने वाले एमएनसीयू (Maternal Sick Newborn Care Unit) भवन का शिलान्यास शहर दक्षिणी विधायक व पुर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने रविवार को किया। 

इस अवसर पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबुत करने की दिशा ये एमएनसीयू मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि लगभग 2.55 करोड़ की लागत से बनने वाले वाले इस आधुनिक एमएनसीयू भवन में 24 बेड मां के लिए व 24 बेड उनके बच्चों के लिए होंगे। इसके निर्माण के बाद गरीब महिलाओं को तथा नवजात शिशुओं को प्रसव के बाद जरूरत पड़ने वाले आधुनिक चिकित्सीय सेवा का लाभ मिलेगा ।
डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि जिले के लिए, विशेषकर दक्षिणी विधानसभा के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। ऐसे बच्चें जो समय से पूर्व (प्री -मेच्योर) पैदा होते है उन्हें उपचार के लिए मां से दूर भेज दिया जाता है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। कमजोर बच्चें मां के सम्पर्क में रहेंगे। बताया कि समय से पहले व बीमार नवजात बच्चों के बेहतर उपचार के लिए यह युनिट अत्याधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्टाफ से लैस होगी। बताया कि न्यूनतम इनवेसिव वैटिलेशन, फोटोथेरेपी, वार्मर इनक्यूबेटर जैसी सुविधाए उपलब्ध होंगी।
डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि महिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रसव होते है और आसपास के जिलों से भी मरीज यहां आते है। नई युनिट के बनने से माताओं और बच्चों को बीएचयू या अन्य अस्पतालों में रेफर करने में कमी आएगी। कहा कि यह युनिट जिलें में‌ नवजात मृत्यू दर को कम करने में अहम भुमिका निभाएगी। कहा कि गाजियाबाद के बाद ये प्रदेश का दुसरा अत्याधुनिक एमएनसीयू होगा जो लगभग 4 माह में बनकर पूर्ण होगा।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, इं अशोक यादव,, राजीव सिंह डब्बू, बबलू सेठ, तारकेश्वर गुप्ता, संजय केशरी, संतोष सोलापुरकर, श्रवण गुप्ता, इंद्रेश सिंह, कनकलता मिश्र, अंकुर मेहरोत्रा, मनोज यादव सहित चिकित्सालय के डाक्टर व स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *