उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान हो रहा है और भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने इस मुद्दे पर बहुत देर से आवाज उठाई है। अजय राय का कहना था कि यदि उन्हें वास्तव में समाज की चिंता थी तो यह कदम पहले ही उठाना चाहिए था।
अजय राय ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं हुई हैं और…