चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल के समीप स्थित गोधना नहर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अलीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना नहर में एक युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने एवं मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *