
समाचार आजकल।
वाराणसी, 29 अगस्त 2026। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा काशी की समृद्ध लोक गायन परंपरा को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, वाराणसी में शनिवार को “कजरी महोत्सव” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भोलेन्द्र प्रताप सिंह (डीआईओएस, वाराणसी), श्री धर्मेन्द्र सिंह (विधायक, चंदौली) तथा श्री हरेंद्र राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोक कल्याण न्यास के मंत्री श्री रामसजीत पाण्डेय, विद्यालय के प्रबंधक श्री रघुनाथ साहू, कोषाध्यक्ष श्री शिवचरण अग्रवाल सहित जनपद के कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पारंपरिक और मनमोहक कजरी गीतों की प्रस्तुति कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। काशी अंचल की लोक संस्कृति और कजरी गायन की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत करने वाली प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीनू यादव ने किया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आनंद प्रभा सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को अपनी लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में इससे पहले भी विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन होता रहा है।
— प्रधानाचार्या
श्रीमती आनंद प्रभा सिंह
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, वाराणसी