चौबेपुर क्षेत्र के छीतमपुर स्थित प्रसिद्ध नेपाली माता भगवती धाम में 51वें श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 22 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के साथ संत भक्त दर्शन मेला एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

51वां श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 22 जून से

वाराणसी, 18 जून 2026। चौबेपुर क्षेत्र के छीतमपुर स्थित प्रसिद्ध नेपाली माता भगवती धाम में 51वें श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 22 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार 22 जून, सोमवार को सुबह 7 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन सायं 4 बजे से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा वाचन का दायित्व योगी राममुनि जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा निभाया जाएगा।

महायज्ञ के यज्ञ पूजन की जिम्मेदारी राजेन्द्रानन्द जी महाराज (श्रीधाम अयोध्या) के निर्देशन में संपन्न होगी। वहीं, कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री मोदी गिरि नागा बाबा (करशलालय धाम, जौनपुर) का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।

आयोजन के तहत 24 जून को अरणि मंथन, प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ-हवन तथा 29 जून को पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसके उपरांत 30 जून, मंगलवार को 64 गांवों का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही महायज्ञ एवं भंडारे हेतु अन्न, घी, चावल, जौ, तिल, गुड़ एवं अन्य सामग्री के दान हेतु भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया है।

स्थान: नेपाली माता भगवती धाम, छीतमपुर, चौबेपुर, वाराणसी।
संपर्क: 7565010707, 6307988279।
आयोजक: समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *