वाराणसी।काशी बोले बम-बम, गंगा तट पर योग का संगम चैतन्य योग सेवा संस्था द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन।

वाराणसी, 21 जून 2026। पावन गंगा तट पर “काशी बोले बम-बम, गंगा तट पर योग का संगम” की थीम के साथ चैतन्य योग सेवा संस्था द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय द्विवेदी एवं आईएएस प्रवीण प्रकाश तथा अमर मणि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में शुभम सर्राफ, श्रद्धा खन्ना, कौशल अग्रवाल, मनोज जोशी, डी. नारायण शास्त्री, ऋचा अग्रवाल, निखिल त्रिपाठी, सी.वी. सुब्बा राय एवं बबली जी उपस्थित रहे। संस्था की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में काशी सहित विभिन्न जनपदों से आए योग साधकों, विद्यार्थियों, नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। विशिष्ट अतिथियों ने भी योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्था के कार्यों में निरंतर सहयोग, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए “मोस्ट सपोर्टिव मेंबर्स” को सम्मानित किया गया। सम्मानित सदस्यों में साधना दुबे, नीलू कुशवाहा, रितु गुप्ता, ऋषभ यादव, विजय यादव, सिद्धार्थ जैन, कौशल त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन मिश्रा, संरक्षक नवनीत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतीन गांगुली, वी.वी. सुंदर शास्त्री, टी. गजानन जोशी, राजेश सिंह, राहुल रत्नाकर, गुरु प्रसाद, राजेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद एवं सलोनी गुप्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में संस्था के सचिव आशीष टंडन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, सकारात्मक एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *