
बढ़ती महंगाई और रसोई गैस संकट से परेशान बनारस की महिलाएं
प्रधानमंत्री से पूछा महिलाओं ने सवाल
*प्रशासन ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी नहीं जाने दिया महिलाओं को”
बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की किल्लत से परेशान महिलाओं ने आज बनारस में प्रदर्शन किया। रविंद्रपुरी स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर सभा की और प्रधानमंत्री से पूछा सवाल
महिलाओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने कहा की हाल में जो महंगाई और रसोई गैस की किल्लत लोगों ने झेली वह प्रधानमंत्री की गलत विदेश नीति का नतीजा है। ईरान ने इस युद्ध में तमाम देशों की गेस सप्लाई बंद नहीं की लेकिन भारत की रोक दी गई क्योंकि भारत आक्रमणकारी देश अमरीका और इज़रायल के साथ खड़ा था। यदि भारत ईरान का साथ देता जिससे हजारों साल से हमारा सांस्कृतिक रिश्ता था तो भारत के मजदूरों और महिलाओं को रसोई गैस की किल्लत नहीं झेलनी पड़ती लेकिन भारत शर्मनाक ढंग से ऐसे देशों का साथ दिया जो महिलाओं और बच्चों के हत्यारे देश हैं । आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के खिलाफ नाटो देशों से लेकर भारत से भी छोटे देश मध्यस्थता कर रहे हैं लेकिन विश्व गुरु होने का दावा करने वाले भारत की जिसका इतिहास गुट निरपेक्षता का है शांति वार्ता में भारत कोई स्थान नहीं हैं। हम अपील करत हैं भारत युद्ध विराम नहीं ब्लैक युद्ध समाप्ति की वार्ता में साथ आए और अपने देश के नागरिकों को बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की किल्लत से निजात दिलाए। महिलाओं के सम्मानजनक रोजगार की गारंटी करें। इस अवसर पर रोजा मैथ्यू, विभा वाही, सीमा सूतपा, रेणुका, सीमा, धनशीला, रेणुका आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन सुजाता भट्टाचार्य ने किया।
भवदीय,
कुसुम वर्मा
सचिव
उत्तर प्रदेश
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन