चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण का रास्ता साफ, विधायक रमेश जायसवाल ने जताया आभार।

चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण का रास्ता साफ, विधायक रमेश जायसवाल ने जताया आभार


मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड निर्माण हेतु परिवहन विभाग को भूमि हस्तांतरण को माननीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम है। इस उपलब्धि पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी।
विधायक रमेश जायसवाल ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली के गठन के बाद से यहां के लोगों को दूसरे जिलों एवं प्रदेशों में आवागमन के लिए समुचित बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को उन्होंने प्राथमिकता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया था और उसी क्रम में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक ने कहा कि उनके प्रयासों और संवेदनशील पहल के परिणामस्वरूप आज चंदौली को नए बस डिपो की सौगात मिली है।
विधायक ने बताया कि प्रस्तावित अंतरराज्यीय रोडवेज बस डिपो की लागत लगभग 35 करोड़ रुपये है। यह बस स्टैंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा तथा रोजगार, व्यापार और आवागमन की सुविधाओं को नई दिशा देगा।
अंत में विधायक रमेश जायसवाल ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे उन पर अपना विश्वास बनाए रखें। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *