
🔰चन्दौली पुलिस द्वारा गोतस्करी व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध निरन्तऱ कार्यवाही जारी ।
🔰थाना नौगढ पुलिस टीम द्वारा चन्द्रप्रभा डैम के पास जंगल से 06 राशि गोवंश किये गया बरामद।
🔰गोवंशों की बरामदगी करते हुए तस्करी में संलिप्त गिरोह के 02 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार।
🔰गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध पूर्व में पंजीकृत है गोवध अधि0 का अपराध ।
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशानुसार थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को समय करीब 14.05 बजे चन्द्रप्रभा डैम के पास जंगल से 06 राशि गोवंश को पैदल हांककर वध हेतु क्रूरता पूर्वक एक दूसरे में बांध कर मारते पीटते बिहार ले जाते बरामद करते हुए 02 अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 39/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे मिर्जापुर के ग्रामीण क्षेत्रों से सस्ते दामों में खरीदकर व घुमन्तु गोवंशो को हांककर जंगल में एकत्रित करते है और काफी संख्या में जब गोवंशो को एकत्र कर लेते है। वहाँ से इकट्ठा किये गये गोवंशो को पैदल हांक कर बिहार ले जाते है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.कन्हैया पुत्र स्व0 बिरजू निवासी ग्राम बोदलपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र 50 वर्ष
2.चन्द्रशेखर साहनी पुत्र बहादुर निवासी ग्राम प्रभुनारायनपुर जंगल चुडिया थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र 35 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 39/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना नौगढ,चन्दौली
2.मु0अ0सं0 29/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना नौगढ,चन्दौली
बरामदगी –
- 06 ऱाशि जिन्दा गोवंश
बरामदगी/ गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –
1.प्र0नि0 प्रमोद कुमार यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 तरूण पाण्डेय चौकी प्रभारी चन्द्रप्रभा थाना नौगढ जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 सुजीत कुमार सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली
4.का0 सतीश यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली
5.का0 मो0 गुफरान थाना नौगढ जनपद चन्दौली
सोशल मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक
जनपद चन्दौली