चंदौली थाना सकलडीहा पुलिस द्वारा शादी का झूठा वादा कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 94/2026 धारा 87/69/352/351(3) बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त परमात्मा उर्फ सागर मौर्या उर्फ गोपी पुत्र नौरंग निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली (उम्र करीब 23 वर्ष) द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। बाद में पीड़िता द्वारा विवाह का दबाव बनाने पर अभियुक्त ने शादी से इंकार करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

उक्त प्रकरण के संबंध में थाना सकलडीहा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली
  2. उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली
  3. हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली
  4. कांस्टेबल रोहित कुमार गौंड, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली

पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *