
थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
🚨मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद
दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ट्रेलर वाहन जब्त
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन तथा अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा वीआईपी गेट क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिहार की ओर से एक ट्रेलर अवैध गांजा लेकर औद्योगिक नगर क्षेत्र होते हुए वाराणसी की तरफ जाने वाला है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पराग डेयरी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद एक संदिग्ध सफेद रंग का ट्रेलर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा वाहन रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर इंडस्ट्रियल एरिया रोड नं0-07 पर वाहन को रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर ट्रेलर के डाले में मॉडिफाई कर बनाये गये गुप्त बॉक्सों में छिपाकर रखे गये कुल 08 बोरों से 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बतायी जा रही है।
पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम अखिलेश कुमार पुत्र स्व0 कपिल सिंह निवासी जनपद अरवल बिहार (ड्राइवर) तथा अरविन्द कुमार पुत्र रामनरायन सिंह निवासी जनपद अरवल बिहार (खलासी) बताया। अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्हें बिहार से वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के लिए लगाया गया था।
अभियुक्तों ने बताया कि उनका परिचित जग्गल उर्फ जितेन्द्र निवासी बिहार इस पूरे नेटवर्क का संचालन करता है तथा मोबाइल फोन के माध्यम से रास्ते में निर्देश देता था। पुलिस टीम को देखकर पकड़े जाने के डर से वे ट्रेलर लेकर भागने लगे थे, किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0-232/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
👤गिरफ्तार अभियुक्तगण
- अखिलेश कुमार पुत्र स्व0 कपिल सिंह उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम चिरैयाटांड थाना अरवल जनपद अरवल बिहार।
- अरविन्द कुमार पुत्र रामनरायन सिंह उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी दरियापुर थाना रामपुर चोरम जनपद अरवल बिहार।
📦बरामदगी
▶️ 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा
▶️ ट्रेलर वाहन संख्या JH02 BJ 9528
▶️ कुल 08 बोरों में छिपाकर रखा गया गांजा
👮गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, कोतवाली मुगलसराय
- उ0नि0 शिव पूजन बिन्द, चौकी प्रभारी रेलवे कॉलोनी
- उ0नि0 सूरज कुमार, चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर
- हे0का0 अरविन्द यादव
- हे0का0 अभिषेक दुबे
- का0 रोहित यादव
- का0 अमित कुमार
- का0 मोहन सैनी
🔰स्वाट एवं सर्विलांस टीम
- प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव
- उ0नि0 आशीष मिश्रा
- हे0का0 अरविन्द भारद्वाज
- हे0का0 रामानन्द यादव
- हे0का0 राणा प्रताप सिंह
- हे0का0 आशुतोष सिंह
- हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव
- का0 अजीत कुमार सिंह
- का0 मनोज कुमार
- का0 मनीष कुमार
- का0 नीरज मिश्रा