चंदौली।खेलते समय नदी में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

चन्दौली, 5 जुलाई 2026। जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में खेलते समय नदी में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकिया कोतवाली क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी सुप्रीत चौहान (5 वर्ष) खेलते-खेलते अचानक नदी में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को नदी से बाहर निकाला।

आनन-फानन में मासूम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मासूम की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस मामले की आवश्यक जांच और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *