वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में युवक व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में युवक व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितईपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में 8 अप्रैल 2026 को थाना चितईपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र के भिखारीपुर पोखरा के पास दबिश दी। इस दौरान मौके से आशु चौबे (19 वर्ष) पुत्र प्रकाश चौबे निवासी तिवारी गांव थाना चोलापुर, वाराणसी तथा एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 228 ग्राम अवैध गांजा और 750 रुपये नकद बरामद हुए। इस मामले में थाना चितईपुर में मुकदमा संख्या 0086/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक आदित्य कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल शिवम कुमार और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *