चंदौली ।जनपद में राष्ट्रीय स्वजनगणना हेतु दी गई जानकारी । “

“जनपद में राष्ट्रीय स्वजनगणना हेतु दी गई जानकारी । “

मुख्य विकास अधिकारी महोदय चन्दौली के पत्र संख्या-91 दिनांक 02.05.2026 के द्वारा जनगणना-2027 भारत में होने वाली आगामी राष्ट्रीय जनगणना है। यह देश के प्रत्येक व्यक्ति, परिवार तथा आवास से सम्बन्धित अधिकारिक गणना प्रक्रिया है। भारत सरकार द्वारा जनगणना के सुचारू संचालन हेतु स्वगणना एच०एल०ओ० चरण जनगणना-2027 प्रक्रिया निर्धारित की गयी है, जिसके क्रम में दिनांक 07.05.2026 से 21.05.2026 के मध्य अभियान चलाकर स्वगणना प्रक्रिया के तहत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष समस्त अधिकारी कर्मचारी समस्त निकायों में Self Enuneration कराये जाने के निर्देश दिये गये है। तत्क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी चन्दौली द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से 01 प्रधान, 01 सचिव एवं समस्त कन्सलटिंग इंजीनियर एवं कार्यालय के समस्त स्टॉफ के साथ Self Enuneration कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं दिनांक 07.05.2026 को प्रारम्भ होने वाले Self Enuneration के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *